HomeShahjahanpurऐतिहासिक तिरंगा यात्रा हजारों युवाओं ने भाग लियाकार्यक्रम संयोजक हर्षित शंखधार ने...

ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा हजारों युवाओं ने भाग लियाकार्यक्रम संयोजक हर्षित शंखधार ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी लोगों आभार व्यक्त किया

मीरानपुर कटरा!! राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटरा में आज हजारों लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर आजादी का जश्न मनाया। तिरंगा यात्रा के संयोजक प्रमोद हर्षित शंखधार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए युवा साथी शहीद स्तंभ के पास मिडिल स्कूल में एकत्रित हुए। तिरंगा यात्रा शहीद स्तंभ से प्रारंभ होकर मेंन बाजार से होते हुए नहर पुलिया से पुनः नेशनल हाईवे शहीद स्तंभ पर आकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व हर्षित शंखधार ने आए हुए जनप्रतिनिधियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया ।भारत माता की जय के गगन बेदी नारों से आकाश गुंजायमान हो गया। तिरंगा यात्रा को पैदल मोटरसाइकिलों व गाड़ियों के साथ निकला गया। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा भाजपा जिला अध्यक्ष के सी मिश्रा कटरा विधानसभा विधायक डाक्टर वीर विक्रम सिंह प्रिंस जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सत्यपाल जैयंतीपुर ब्लॉक प्रमुख पति राजीव कश्यप युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रुद्रा लक्ष्मीकांत महिला मोर्चा की जिला संयोजक रचना गुप्ता की अगुवाई में कटरा में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान युवाओं का जोश देखने लायक था। देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए युवा तिरंगे को लहराते हुए जोश खरोश से लवरेज दिखाई दिए।ऐ वतन तेरा जलवा जलवा पर युवा जमकर थिरके।इस दौरान कौशलेंद्र प्रताप सिंह राहुल गुप्ता सचिन गुप्ता गौरव सागर सद्दाम अंसारी सौरभ गुप्ता आकाश कश्यप रामकिशोर दुबे प्रभात पांडे अभिषेक जैन विश्वनाथ त्रिपाठी सुनील सिंह राहुल मिश्रा रोहित राठौर के साथ भारी तादाद में युवाओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया ।कटरा थाना प्रभारी शिक्षक जुगल किशोर पाल मय फोर्स तिरंगा यात्रा के साथ रहे। तिरंगा यात्रा के संयोजक हर्षित शंखधार और उनकी टीम ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों व युवाओं का आभार व्यक्त किया!

RELATED ARTICLES

Most Popular