
महाशिवरात्रि पर मंत्री अरुण कुमार सक्सेना का बड़ा ऐलान: बरेली को जल्द मिलेगा एम्स अस्पताल
रिपोर्ट /फिरोज खान
बरेली में एम्स स्तर के अस्पताल की कोशिश, 300 बेड अस्पताल को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
बरेली, उत्तर प्रदेश। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने बरेलीवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ी सौगात देने की बात कही। मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि सरकार बरेली में एम्स स्तर के अस्पताल की स्थापना के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, जिससे जिले और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि बरेली के विकास को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बताया कि बरेली में वर्तमान 300 बेड अस्पताल को भी और अधिक सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
अस्पताल में आधुनिक उपकरण, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार से विशेष प्रयास किए जाएंगे।
वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि बरेली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में बरेली को चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व शक्ति और कल्याण का प्रतीक है और सरकार जनहित में लगातार कार्य करती रहेगी।
