HomeBareillyदेवी-देवताओं का भेष बनाकर ट्रैफिक सिग्नल पर ठगी करते पकडे गए गुजरात...

देवी-देवताओं का भेष बनाकर ट्रैफिक सिग्नल पर ठगी करते पकडे गए गुजरात के 4 शातिर ठग को कोलकाता पुलिस ने दबोचा

देवी-देवताओं का भेष बनाकर ट्रैफिक सिग्नल पर ठगी करते पकडे गए गुजरात के 4 शातिर ठग को कोलकाता पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट /फिरोज खान

कोलकाता। धार्मिक आस्था को हथियार बनाकर लोगों को ठगने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोलकाता पुलिस ने गुजरात के चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।

ये आरोपी देवी-देवताओं का भेष धारण कर ट्रैफिक सिग्नलों पर लोगों से पैसे मांगते थे और मौका मिलते ही मोबाइल व बटुए पर हाथ साफ कर देते थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अनिल सलात, धीरू सलात, समीरभाई सलात और राजू कुमार बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ये चारों लंबे समय से इस तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

धार्मिक भावनाओं को बनाते थे निशाना
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को साधु-संत या देवी-देवताओं के रूप में प्रस्तुत करते थे। ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ियों के रुकते ही ये लोगों के पास पहुंचते और धार्मिक भावनाओं को उकसाकर पैसे मांगने लगते।

कई लोग श्रद्धा और आस्था के चलते तुरंत पैसे देने के लिए रुक जाते थे, लेकिन यहीं से इनका खेल शुरू हो जाता था।

बातों में उलझाकर करते थे चोरी आरोपी बेहद चालाकी से लोगों को बातचीत में उलझाते थे। कभी आशीर्वाद देने के बहाने तो कभी धार्मिक बातें करके ध्यान भटकाते और कुछ ही मिनटों में मोबाइल या पर्स चोरी कर मौके से फरार हो जाते थे।

जब तक लोग समझ पाते, तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके होते थे। कई मामलों में पीड़ितों को बाद में पता चला कि उनका फोन या बटुआ गायब है।

पहले दो आरोपियों की गिरफ्तारी से खुला राज
इस पूरे गिरोह का खुलासा उस वक्त हुआ जब कोलकाता पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में मोहम्मद शाहनवाज और मोहम्मद समीर को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के दौरान इन दोनों ने इस बड़े गिरोह की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गुजरात से जुड़े चार अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया।

देशभर में फैला था नेटवर्क कोलकाता पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह सिर्फ कोलकाता तक सीमित नहीं था बल्कि देश के कई बड़े शहरों में इसी तरीके से ठगी कर रहा था।

पुलिस को आशंका है कि गिरोह के अन्य सदस्य भी सक्रिय हो सकते हैं और उनके नेटवर्क की जांच जारी है।

पुलिस की अपील: सावधान रहें कोलकाता पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक सिग्नल या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी अजनबी के झांसे में न आएं, चाहे वह धार्मिक वेशभूषा में ही क्यों न हो।

फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है और आगे और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular