Homeउत्तर प्रदेशएस०एम०खान पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक “सामान्य ज्ञान क्विज़ कम्पटीशन” बना शहर...

एस०एम०खान पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक “सामान्य ज्ञान क्विज़ कम्पटीशन” बना शहर की ऐतिहासिक पहचान

सै.हैदर उस्मान : दैनिक विचार

बरेली। शहर के प्रतिष्ठित एस०एम०खान पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक “सामान्य ज्ञान क्विज़ कम्पटीशन” कार्यक्रम ने इस बार ऐतिहासिक रूप ले लिया। शिक्षा और प्रतिभा के इस महाकुंभ में शहर-ए-बरेली के नामचीन शिक्षाविद, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के डायरेक्टर, मारूफ़ स्कॉलर्स, सामाजिक संगठनों के चेयरमैन, यूट्यूबर, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, बड़ी संख्या में शिक्षकगण और होनहार छात्र-छात्राएं शामिल हुए।कार्यक्रम का आगाज़ इल्मी माहौल और ज़बरदस्त उत्साह के साथ हुआ। प्रतिभागी छात्रों ने सामान्य ज्ञान के कठिन सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हर राउंड के साथ हॉल तालियों की गूंज से गूंजता रहा।

इस भव्य मंच पर ज़ैनव फ़ातिमा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके उत्कृष्ट योगदान और सक्रिय भूमिका के लिए उन्हें ट्रॉफी व प्रशस्ति-पत्र देकर नवाज़ा गया। उपस्थित अतिथियों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए इसे शिक्षा और मीडिया जगत के लिए गर्व का क्षण बताया।अंत में विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल और ट्रॉफी पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल बब्लू Sir और उनकी पूरी टीम को इस ऐतिहासिक व कामयाब आयोजन के लिए ढेरों बधाइयाँ दी गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular