
बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय पहुंचे मैक्सालाइफ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, डॉ. अनीस बेग एंड टीम ने किया भव्य स्वागत
रिपोर्ट /फिरोज खान
बरेली। बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय रविवार को मैक्सालाइफ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनीस बेग एवं उनकी टीम ने अभिनेता राहुल रॉय को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और अस्पताल में उनका विशेष अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अस्पताल परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अभिनेता राहुल रॉय के आगमन की सूचना मिलते ही बरेली की कई समाजसेवी हस्तियां भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं। सभी ने गुलदस्ता देकर राहुल रॉय का स्वागत किया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

डॉ. अनीस बेग ने कहा कि राहुल रॉय का मैक्सालाइफ हॉस्पिटल में आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओर से हमेशा मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाता है।
अभिनेता राहुल रॉय ने भी अस्पताल प्रबंधन और डॉ. अनीस बेग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बरेली के लोगों का प्रेम और अपनापन उन्हें बेहद अच्छा लगा। उन्होंने अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं और सेवाओं की भी सराहना की।
समाजसेवियों ने अभिनेता से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और बरेली की सामाजिक गतिविधियों से भी अवगत कराया।
राहुल रॉय के इस दौरे को लेकर शहर में खास चर्चा रही और मैक्सालाइफ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के कारण सुर्खियों में रहा।
