HomeBareillyबरेली के अमन भारती ने TOTO Music Award 2026 जीतकर बढ़ाया शहर...

बरेली के अमन भारती ने TOTO Music Award 2026 जीतकर बढ़ाया शहर का मान

बरेली के अमन भारती ने TOTO Music Award 2026 जीतकर बढ़ाया शहर का मान

रिपोर्ट/फिरोज खान

युवा संगीत प्रतिभा को मिला देश का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान

बरेली। महानगर कॉलोनी निवासी युवा संगीतकार श्री अमन भारती ने संगीत के क्षेत्र में देश का प्रतिष्ठित TOTO Music Award 2026 जीतकर बरेली का नाम पूरे भारत में रोशन कर दिया है। अमन भारती को यह सम्मान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार TOTO Funds the Art (TFA) संस्था द्वारा हर वर्ष उन युवा और उभरती हुई प्रतिभाओं को दिया जाता है, जो कला और संगीत के क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं। यह प्रतियोगिता वर्ष 2005 से लगातार आयोजित की जा रही है और इसमें देशभर से युवा कलाकार भाग लेते हैं।

प्रतियोगिता के अंतर्गत 10 विभिन्न श्रेणियों में प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। इसमें विशेष रूप से 18 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं का चयन किया जाता है, ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मंच और प्रोत्साहन मिल सके।

वर्ष 2026 के लिए संगीत श्रेणी की यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 13 फरवरी 2026 को बंगलौर में आयोजित की गई थी। इसमें अमन भारती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।

अमन भारती की इस उपलब्धि पर बरेली में खुशी की लहर है। शहरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। अमन भारती की सफलता से यह साबित हुआ है कि बरेली की युवा प्रतिभाएं राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं।

यह पुरस्कार न केवल अमन भारती के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है, बल्कि आने वाले युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular