HomeBareillyमौत के मातम के बीच दबंगों का घर पर कब्जा, परिवार को...

मौत के मातम के बीच दबंगों का घर पर कब्जा, परिवार को पीटने का आरोप, पीड़ित ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

मौत के मातम के बीच दबंगों का घर पर कब्जा, परिवार को पीटने का आरोप, पीड़ित ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट /फिरोज खान

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के माधोबाड़ी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने दबंगों पर मौत के मातम के दौरान घर में घुसकर कब्जा करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

माधोबाड़ी निवासी इमरान का कहना है कि उनके पिता इसरार खान का 6 फरवरी 2026 को इंतकाल हो गया था। परिवार अभी गम और मातम में डूबा हुआ था, तभी 8 फरवरी की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच मोहल्ले की रहने वाली चाँद उर्फ चंदिया अपने करीब 18 से 20 साथियों के साथ उनके घर में जबरन घुस आई।

पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसते ही उत्पात मचाया, परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। इमरान ने बताया कि घटना के वक्त परिवार के लोग सदमे में थे और विरोध करने पर उन्हें धमकियां भी दी गईं।

इमरान का कहना है कि उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है और अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रहा है।

पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और परिवार को न्याय दिलाया जाए।

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में जांच की बात कही जा रही है, लेकिन पीड़ित परिवार जल्द न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular