
महाशिवरात्रि से पहले एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने प्रमुख मंदिरों का किया निरीक्षण
सै.हैदर उस्मान : दैनिक विचार
बरेली। महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर शहर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने एडीएम सिटी सौरभ दुबे के साथ संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसरों एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए दिए गए जरूरी निर्देश अधिकारियों ने पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
बरेली पुलिस और प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
