Homeउत्तर प्रदेशरामपुर गार्डन में चाय की दुकान पर बवाल, हिस्ट्रीशीटर के परिजनों पर...

रामपुर गार्डन में चाय की दुकान पर बवाल, हिस्ट्रीशीटर के परिजनों पर युवक को पीटने का आरोप

बरेली। शहर के पॉश इलाके रामपुर गार्डन में सोमवार शाम अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब चाय की दुकान पर बैठे लोगों के बीच विवाद के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आजमनगर निवासी सुब्हान पुत्र तसलीम शाम करीब छह बजे रामपुर गार्डन स्थित एक चाय रेस्टोरेंट पर बैठा था। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर से जुड़े परिवार के कुछ युवक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।आरोप है कि युवकों ने सुब्हान को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। बीच-बचाव की कोशिश भी की गई, लेकिन हमलावरों ने मारपीट जारी रखी। गंभीर चोट लगने के बाद सुब्हान जमीन पर गिर पड़ा।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी जुनैद यार खां समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसके सिर और शरीर पर कई चोटें आई हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular