Homeउत्तर प्रदेशस्वास्थ्य विभाग में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

स्वास्थ्य विभाग में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

सै.हैदर उस्मान : दैनिक विचार

बरेली।26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्वास्थ्य विभाग परिसर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली।इस अवसर पर डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार एवं डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी।अधिकारियों ने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है, साथ ही समाज और राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्वों का भी बोध कराता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से आम जनमानस को बेहतर, पारदर्शी एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया।कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह देशभक्ति के माहौल में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular