Homeउत्तर प्रदेशबरेली: शातिर सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू जिला बदर, डीएम के आदेश...

बरेली: शातिर सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू जिला बदर, डीएम के आदेश पर बारादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दैनिक विचार: सै.हैदर उस्मान

बरेली।जिले में सट्टा कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए थाना बारादरी पुलिस ने वर्ष 2025 के चर्चित “सट्टा किंग” जगमोहन उर्फ तन्नू को जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी बरेली के आदेश पर उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत की गई।थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला गंगापुर निवासी जगमोहन उर्फ तन्नू (उम्र 28 वर्ष), पुत्र राजकुमार के विरुद्ध बारादरी पुलिस द्वारा चलानी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। जिलाधिकारी महोदय के न्यायालय में सम्यक विचार एवं अभियुक्त को बचाव का अवसर देने के पश्चात यह पाया गया कि अभियुक्त गुंडा प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिससे आम जनमानस में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।6 माह के लिए बरेली जिले से निष्कासनन्यायालय द्वारा आदेश पारित करते हुए जगमोहन उर्फ तन्नू को 6 माह के लिए बरेली जिले की सीमा से बाहर निष्कासित कर दिया गया। आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को थाना बारादरी पुलिस ने ढोल-मजीरे के साथ अभियुक्त को बरेली-पीलीभीत बॉर्डर तक ले जाकर जिला बदर की औपचारिक कार्रवाई पूरी की।अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाईयह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी तृतीय श्री पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुई, जिनकी उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया कराई गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।सीमा में प्रवेश पर होगी गिरफ्तारीजिला बदर किए गए अभियुक्त को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि वह 6 माह की अवधि के भीतर बरेली जिले की सीमा में प्रवेश करता है, तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।11 आपराधिक मुकदमे दर्जपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त जगमोहन उर्फ तन्नू के विरुद्ध थाना बारादरी व कोतवाली में कुल 11 अभियोग पंजीकृत हैं। इनमें गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी शामिल है।पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टा कारोबार से जुड़े अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आम जनता ने पुलिस प्रशासन के इस सख्त कदम की सराहना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular