Homeउत्तर प्रदेशफेसबुक पर युवती से अभद्र टिप्पणी और भाई को धमकी देने वाला...

फेसबुक पर युवती से अभद्र टिप्पणी और भाई को धमकी देने वाला पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तार

दैनिक विचार: सै.हैदर उस्मान

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने फेसबुक पर एक युवती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पूर्व भाजपा नेता अमरदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी गाजियाबाद की एक युवती के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चर्चा में आया था।सुभाषनगर थाना क्षेत्र के निवासी अमरदीप, जो भाजपा अनुसूचित मोर्चा (युवा) की बरेली इकाई के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, पर गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। युवक का आरोप है कि अमरदीप ने उसकी बहन के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र और अपमानजनक कमेंट किए।शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने फेसबुक आईडी के माध्यम से आरोपी का मोबाइल नंबर हासिल कर बात की, तो अमरदीप ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान अमरदीप ने आरोप स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें लगभग एक वर्ष पूर्व भाजपा से हटा दिया गया था। उन्होंने अपने कृत्य के लिए माफी भी मांगी है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular