Homeउत्तर प्रदेशबरेली में द शौर्य सोशल वेलफेयर सोसायटी का सड़क सुरक्षा अभियान, ट्रैफिक...

बरेली में द शौर्य सोशल वेलफेयर सोसायटी का सड़क सुरक्षा अभियान, ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक

दैनिक विचार: सै.हैदर उस्मान

बरेली में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए द शौर्य सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के प्रमुख स्थल गांधी उद्यान पार्क के सामने आयोजित किया गया, जहां आमजन और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules Awareness) के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के दौरान वाहन चालकों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर्स लगाए गए, साथ ही यातायात नियमों से संबंधित पैंपलेट्स वितरित कर नियमों के उल्लंघन से होने वाली दुर्घटनाओं और कानूनी समस्याओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में एस.पी. ट्रैफिक बरेली मोहम्मद अकमल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ सी.ओ. ट्रैफिक अंजनी तिवारी सहित यातायात पुलिस के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यातायात अधिकारियों ने सोसायटी के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे Road Safety Campaign चलाने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर कई वाहन चालकों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सुरक्षित ड्राइविंग करने का संकल्प लिया। वहीं, जो चालक पहले से ही ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे थे, उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

एस.पी. ट्रैफिक मोहम्मद अकमल ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि जिन बच्चों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, उन्हें वाहन चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है।सोसायटी की सचिव डॉ. बिंदिया सक्सेना ने कहा कि जीवन बहुत अनमोल है और इसे सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर हम स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष श्री सरताज बहादुर, डॉ. हरवेंद्र, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. सौरभ, अमित, प्रीत, हर्ष, विवेक, दीपक सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता व सहयोगी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular