Homeउत्तर प्रदेशफरीदपुर में किस्त विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, अधिवक्ता का...

फरीदपुर में किस्त विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, अधिवक्ता का भाई बना निशाना, गांव में तनाव

फरीदपुर (बरेली)।थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम नवादा बिलसंडी में सोमवार शाम करीब 7 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय योगेश यादव के रूप में हुई है, जो स्थानीय अधिवक्ता मनोज यादव का छोटा भाई था।ग्रामीणों के अनुसार, योगेश यादव का कुछ लोगों से किस्तों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योगेश को निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह और थाना प्रभारी चमन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।इस सनसनीखेज वारदात को लेकर अधिवक्ताओं में भी भारी आक्रोश है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular