
रिपोर्ट / सुमित कुमार
बरेली।आजाद हिन्दू सेना द्वारा लंबे समय से चले आ रहे संतोषी माता मंदिर से जुड़े विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में अहम भूमिका निभाने पर प्रेमनगर पुलिस को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव एवं कानून गोयान चौकी प्रभारी सरताज अली को भगवा शॉल ओढ़ाकर तथा आजाद हिन्दू सेना का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी धार्मिक या सामाजिक विवाद का समाधान संवाद, संयम और कानून व्यवस्था के सहयोग से ही संभव है। संतोषी माता मंदिर विवाद के दौरान प्रेमनगर पुलिस ने जिस सूझबूझ, निष्पक्षता और तत्परता का परिचय दिया, उससे क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। आजाद हिन्दू सेना ने पुलिस प्रशासन के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पुलिस का प्रथम कर्तव्य जनता की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द बनाए रखना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पुलिस सामाजिक व धार्मिक मुद्दों पर सभी वर्गों के साथ संवाद बनाकर कार्य करेगी।कार्यक्रम के दौरान सामाजिक मुद्दों, क्षेत्रीय समस्याओं तथा आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।सम्मान समारोह में आजाद हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला अध्यक्ष उमंग शंखधार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोना श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, शुभोत शर्मा, सुमित कांत गोयल, मोजी भाई, आयुष, नगर प्रभारी शुभम श्रीवास्तव, पलक श्रीवास्तव, शिवानी, मीनू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
