HomeUncategorizedबरेली में प्यार, धोखा और दहेज की भूख! शादी से मुकरा प्रेमी,...

बरेली में प्यार, धोखा और दहेज की भूख! शादी से मुकरा प्रेमी, दुकान पर युवती ने खाया ज़हर”

बरेली में प्यार, धोखा और दहेज की भूख! शादी से मुकरा प्रेमी, दुकान पर युवती ने खाया ज़हर”

रिपोर्ट/हैदर अली

बरेली से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। प्रेम नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली करीब 20 साल की एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की है।

हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि युवती का इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले आसिफ नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच रिश्ता भी तय हो चुका था, लेकिन आरोप है कि आसिफ ने अचानक शादी से इनकार कर दिया और दहेज की मांग करने लगा।

इसी से आहत होकर युवती आसिफ की दुकान पर पहुंची और वहीं जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सवाल यह है कि क्या प्यार के नाम पर दहेज की यह मांग एक और बेटी की जिंदगी छीन लेती? पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई पूरी तरह सामने आएगी।

पूरे मामले में लड़की ने आज शनिवार समय लगभग शाम के शाम के 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया !!

RELATED ARTICLES

Most Popular