HomeUncategorizedप्राथमिक विद्यालय ओसड़ में शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न, नवाचारों से शिक्षण गुणवत्ता...

प्राथमिक विद्यालय ओसड़ में शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न, नवाचारों से शिक्षण गुणवत्ता पर जोर

प्राथमिक विद्यालय ओसड़ में शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न, नवाचारों से शिक्षण गुणवत्ता पर जोर

रिपोर्ट/हैदर अली

निपुण विद्यालय, विकसित भारत और इको क्लब जैसे कार्यक्रमों पर हुई सार्थक चर्चा
बरेली। विकास क्षेत्र फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय ओसड़ में मंगलवार को शिक्षक संकुल बैठक का सफल आयोजन किया गया।

बैठक में संकुल से जुड़े शिक्षक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, नवाचारों को साझा करना और सरकारी शैक्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को शिक्षाप्रद और सकारात्मक बना दिया।

बैठक के दौरान विकसित भारत की अवधारणा, निपुण विद्यालय अभियान, इको क्लब सहित अन्य शैक्षिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वरिष्ठ संकुल शिक्षक द्वारा बैठक के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने, कक्षा शिक्षण में नवाचार अपनाने और बच्चों की सीखने की क्षमता को सुदृढ़ करने पर अपने विचार साझा किए गए।

इस अवसर पर शिक्षिका वंदना यादव ने संस्कृत विषय में टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटीरियल) के माध्यम से प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित शिक्षकों ने सराहना के साथ उपयोगी बताया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूजा शर्मा द्वारा सभी आगंतुकों के लिए उत्तम जलपान की व्यवस्था की गई, जिसमें परोसी गई खीर विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम के अंत में फरीदपुर ब्लॉक के दिवंगत शिक्षकों दीप्ति मौर्य एवं मनोज की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक के सफल संचालन में शिक्षामित्र पुष्पा यादव और अर्चना यादव का सराहनीय सहयोग रहा, वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका विष्णुप्रिया का भी विशेष योगदान रहा।

अंत में सभी शिक्षकों ने बैठक की सुव्यवस्थित व्यवस्था और सफल आयोजन के लिए प्रधानाध्यापिका पूजा शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। सकारात्मक वातावरण में शिक्षक संकुल बैठक का समापन किया गया।
RELATED ARTICLES

Most Popular