Homeउत्तर प्रदेशमीरानपुर कटरा में तिरुपति सोलरटेक का हुआ शुभारंभ, ब्लॉक प्रमुख ने फीता...

मीरानपुर कटरा में तिरुपति सोलरटेक का हुआ शुभारंभ, ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया उद्घाटन

मीरानपुर कटरा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मीरानपुर कटरा में तिरुपति सोलरटेक कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।तिरुपति सोलरटेक के प्रोपराइटर एवं पत्रकार नितिन गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत आम नागरिकों को सोलर ऊर्जा से जोड़कर बिजली खर्च में राहत दी जा रही है। योजना के अंतर्गत घर, दुकान, स्कूल, अस्पताल, शोरूम, आटा चक्की एवं वाटर पंप पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिन पर 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी का लाभ सरकार द्वारा दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि तिरुपति सोलरटेक द्वारा टाटा पावर, अडानी एवं यूटीएल जैसी नामी कंपनियों के उच्च गुणवत्ता वाले सोलर सिस्टम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन एवं पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन की सुविधा भी दी जा रही है।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सोलर ऊर्जा भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि आम जनता के लिए आर्थिक रूप से भी बेहद लाभकारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता,एडवोकेट अमित कुमार मिश्रा,प्रमोद जायसवाल, अक्षय मिश्रा,भाजपा नेता राहुल गुप्ता,धर्मवीर सिंह, राजीव गंगवार,राजकुमार राठौर, संजू राठौर,प्रमोद गंगवार एवं राजीव यादव सहित अन्य लोग।अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति तिरुपति सोलरटेक कार्यालय, हिमालय कोल्ड स्टोर के सामने, जलालाबाद रोड, मीरानपुर कटरा या मोबाइल नंबर 8756055378 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular