

सै.हैदर उस्मान
बरेली। लोकतंत्र को मजबूत आधार प्रदान करने वाले बूथ लेवल एजेंटों के सम्मान में एक भव्य स्वागत–सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ नेता डॉ. अनीस बेग रहे। समारोह में बड़ी संख्या में बूथ लेवल एजेंटों की सहभागिता रही, जिनका मंच से तालियों की गूंज के साथ जोरदार स्वागत किया गया।अपने प्रभावशाली संबोधन में डॉ. अनीस बेग ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट लोकतंत्र की असली ताकत और रीढ़ होते हैं। वे जमीनी स्तर पर संगठन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं तथा चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की निष्ठा, मेहनत और समर्पण के बिना किसी भी संगठन की मजबूती संभव नहीं है।समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सक्रिय बूथ लेवल एजेंटों को माल्यार्पण कर तथा बैग भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. अनीस बेग ने सभी कार्यकर्ताओं से निरंतर सक्रिय रहने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अनीस बेग हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान, हौसला-अफजाई और मार्गदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इस तरह के आयोजनों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की भावना और प्रबल होती है। कार्यक्रम का कुशल संचालन दीपक बाल्मीकि जी ने किया।समारोह के अंत में सभी बूथ लेवल एजेंटों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर नीरज बाल्मीकि, दीपक बाल्मीकि, खुसरो मिर्ज़ा, उस्मान मिर्ज़ा, मुशर्रफ अंसारी, डॉ. अज़मईल, मिराज अंसारी, मोहम्मद वसीम, ऋषि यादव, संजय वर्मा, एससी/एसटी महानगर अध्यक्ष सुनील सागर, अफगान अली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
