
सै.हैदर उस्मान
पीलीभीत।बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा द्वारा गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किए जाने से जिले में हड़कंप मच गया। विधायक जिला गन्ना अधिकारी के साथ अचानक गन्ना केंद्रों पर पहुंचे, जहां निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।किसानों की शिकायत थी कि गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की जा रही है और ट्रॉली से गन्ना उतरवाने के नाम पर किसानों से 100 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। निरीक्षण के दौरान बमरौली गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों से 100 रुपये चार्ज लेने की बात सही पाई गई।अनियमितताएं मिलने पर विधायक विवेक वर्मा ने केंद्र पर मौजूद जिम्मेदार कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और जिला गन्ना अधिकारी को दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर किसानों को परेशानी हुई तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि सरकार का स्पष्ट आदेश है कि लोडिंग और अनलोडिंग के नाम पर किसान से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही सड़कों पर चल रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ARTO को सूचित किया गया है। अब तक दो ओवरलोड वाहन सीज किए जा चुके हैं और 18 वाहनों का चालान किया जा चुका है।विधायक द्वारा किए गए इस अचानक निरीक्षण के बाद गन्ना क्रय केंद्रों पर कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है, वहीं किसानों ने कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
