Homeउत्तर प्रदेशशादी के बाद बेघर, पति संग रहने की फरियाद, कोर्ट नोटिस के...

शादी के बाद बेघर, पति संग रहने की फरियाद, कोर्ट नोटिस के बाद भी कार्यवाही नहीं

सै.हैदर उस्मान

बरेली । इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, उसके बाद शादी, लेकिन शादी होने के बाद से ही पीड़ित युवती आज भी अपना घर बसाने के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता का कहना है कि उसकी फतेहगंज पश्चिमी निवासी राजेश से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हुई थी, उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लगभग 3000 किलोमीटर दूर परिवार बसाने के सपने लेकर वह ससुराल गई, लेकिन वहां उसे अपमान, उत्पीड़न और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। अब हालात यह हैं कि युवती अपने पति के साथ रहने के लिए न्याय की गुहार लगा रही है।जानकारी के अनुसार युवती का विवाह फतेहगंज पश्चिमी निवासी राजेश से हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती गई। युवती का आरोप है कि उसके पति और ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया। मजबूर होकर वह मायके बरेली लौट आई। इसके बाद से ही वह अधिकारियों और प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगाए भटक रही है।पीड़िता ने बताया कि उसने अपने ससुराल वालों और पति के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। अदालत ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित थाना और ससुराल पक्ष को नोटिस भेजा है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता का कहना है कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है और पति से अलग नहीं होना चाहती।युवती अधिकारियों से गुहार लगा रही है कि उसे उसका हक और न्याय दिलाया जाए। पीड़िता का यह भी कहना है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो उसकी और उसके बच्चे की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।फिलहाल, पीड़िता प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रही हैं। अब देखना होगा, बरेली प्रशासन पीड़िता की फरियाद पर कब तक संज्ञान लेते हैं और उसे न्याय दिलाने में मदद करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular