Homeउत्तर प्रदेश77वें गणतंत्र दिवस पर नदीम इकबाल ने जिला अस्पताल में बांटी राहत...

77वें गणतंत्र दिवस पर नदीम इकबाल ने जिला अस्पताल में बांटी राहत सामग्री, सेवा और एकता का दिया संदेश

दैनिक विचार : सै.हैदर उस्मान

बरेली। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल के नेतृत्व में मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर नदीम इकबाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच फल, दूध, ब्रेड, नाश्ते का सामान एवं कंबलों का वितरण किया।गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नदीम इकबाल ने कहा कि भारत का संविधान हमें समानता, भाईचारे और इंसानियत का पाठ पढ़ाता है, और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चा राष्ट्रधर्म है। उनके इस सेवा कार्य से अस्पताल परिसर में सकारात्मक और भावुक माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “जय हिंद, जय भारत, जय भीम” के नारों के साथ देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि पीस कमेटी ऑफ इंडिया का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना है।राहत सामग्री पाकर मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी नजर आई। कई लोगों ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य कठिन समय में बड़ी राहत और हौसला देते हैं।इस अवसर पर मनमोहन सिंह तनेजा, मोंटू सक्सेना, अशोक कुमार श्रीमाली, संजय प्रजापति, अतीक अहमद, आज़म खान, जाकिर हुसैन, नईम खान सहित पीस कमेटी ऑफ इंडिया से जुड़े कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम के अंत में नदीम इकबाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान के मूल्यों को अपनाने और समाज सेवा का संकल्प लेने का दिन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular