Homeउत्तर प्रदेश16 साल का इंतज़ार खत्म, रिठौरा को मिला CHC अस्पताल — सांसद...

16 साल का इंतज़ार खत्म, रिठौरा को मिला CHC अस्पताल — सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया उद्घाटन

2016 में रखी गई थी नींव, अब जाकर शुरू हुई स्वास्थ्य सेवाएं, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

सै. हैदर उस्मान

बरेली जनपद के कस्बा रिठौरा के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब करीब 16 साल के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार कस्बे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी CHC अस्पताल की सौगात मिल गई।अब तक रिठौरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को इलाज के लिए बरेली शहर या दूर-दराज़ के अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।इस अस्पताल की मांग सबसे पहले वर्ष 2015 में सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र गंगवार द्वारा शासन तक पहुंचाई गई थी। इसके बाद 2016 में अस्पताल भवन की नींव रखी गई, लेकिन भवन बनकर तैयार होने के बावजूद वर्षों तक अस्पताल का उद्घाटन नहीं हो सका।आज बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य और डिप्टी सीएमओ डॉक्टर लाइक अंसारी ने संयुक्त रूप से CHC अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही कस्बे में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।नगर अध्यक्ष और सभासदों ने बताया कि रिठौरा को लंबे समय से इस अस्पताल की जरूरत थी, ताकि लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। अब CHC शुरू होने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को।रिठौरा के लिए यह अस्पताल सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षित भविष्य की नई शुरुआत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular