Homeउत्तर प्रदेशविनायक इंटरनेशनल स्कूल फरीदपुर में भावनाओं से सजी यादगार विदाई, छात्रों की...

विनायक इंटरनेशनल स्कूल फरीदपुर में भावनाओं से सजी यादगार विदाई, छात्रों की आंखें हुईं नम

सै.हैदर उस्मान : दैनिक विचार

फरीदपुर, बरेली। विनायक इंटरनेशनल स्कूल, फरीदपुर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य, गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे पूरा वातावरण उत्साह, उमंग और भावनाओं से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. सबीन अहसान तथा वेदान ग्रुप के सीएमडी डॉ. अमीद मुराद ने मुख्य अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थितिसमारोह में महिला पुलिस स्टेशन की एसएचओ इंस्पेक्टर परमेश्वरी, सब-इंस्पेक्टर पुष्पांजलि सिसोदिया, इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता कुमार लवलेश तथा समाजसेवी जावेद अली खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांजूनियर छात्रों ने अपने सीनियर साथियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत, कविता पाठ और नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रोचक खेलों एवं गतिविधियों ने समारोह को जीवंत और यादगार बना दिया।मेहनत और आत्मविश्वास का संदेशमुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूर्ण समर्पण के साथ तैयारी करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा दी।वेदान ग्रुप के सीएमडी डॉ. अमीद मुराद ने अपने संबोधन में कहा,“अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्य ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं।”चेयरपर्सन डॉ. सबीन अहसान ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और सिद्धांतों की प्रयोगशाला है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ईमानदारी और आत्मविश्वास से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।सम्मान और यादों के साथ विदाईसमारोह के दौरान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सीनियर छात्रों ने अपने विद्यालय जीवन की यादें साझा करते हुए शिक्षकों और मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर “मिस वीआईएस” का खिताब इशिता को तथा “मिस्टर वीआईएस” का खिताब युगक को प्रदान किया गया।कार्यक्रम का समापन भावनाओं, मुस्कान और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ। यह समारोह लंबे समय तक सभी की स्मृतियों में अंकित रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular