Homeउत्तर प्रदेशविधायक विवेक कुमार वर्मा की पहल से शिव सरोवर बनेगा पर्यटन का...

विधायक विवेक कुमार वर्मा की पहल से शिव सरोवर बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, 85.51 लाख की स्वीकृति जारी

सै.हैदर उस्मान : दैनिक विचार

पीलीभीत। जनपद के ग्राम लिलहर (ब्लॉक बिलसंडा) में स्थित प्रसिद्ध शिव सरोवर के पर्यटन विकास को लेकर बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा की पहल रंग लाई है। अब शिव सरोवर को एक आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने 85.51 लाख रुपये (जीएसटी सहित) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत प्रथम किश्त के रूप में 51 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है। यह स्वीकृति विधायक विवेक कुमार वर्मा के प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है, जिनके द्वारा लगातार क्षेत्र के पर्यटन विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।परियोजना में प्रस्तावित प्रमुख कार्यपर्यटन विकास के तहत शिव सरोवर परिसर में यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं. चेंजिंग रूम निर्माण यात्री सुविधाओं का विस्तारसाइन बोर्ड व संकेतक लगाना स्वागत द्वार का निर्माण साइट डेवलपमेंट कार्य यात्री शेड निर्माणपावर ब्लॉक निर्माण विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्थाप्लंबिंग कार्य लैंडस्केपिंग व सौंदर्यीकरणई-टेंडरिंग और पर्यावरणीय स्वीकृति के बाद शुरू होगा कार्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा तथा सभी आवश्यक वैधानिक स्वीकृतियों और पर्यावरणीय अनुमतियों के बाद ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।विधायक विवेक कुमार वर्मा के प्रयासों से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा परियोजना पूर्ण होने के बाद शिव सरोवर क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए इसे बीसलपुर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular