Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में उतरे शाहनवाज़ साबरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में उतरे शाहनवाज़ साबरी

कहा– छवि धूमिल करने की साजिश कभी सफल नहीं होगी

बरेली।भारतीय गौरक्षा सेना के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ साबरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में खुलकर मोर्चा खोल दिया है। बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के कथित इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की सुनियोजित साजिश करार दिया।मीडिया से बातचीत में शाहनवाज़ साबरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त और ईमानदार नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। उनके इस सख्त रवैये से कुछ राजनीतिक दल और संगठन असहज महसूस कर रहे हैं, इसी कारण इस तरह के मुद्दों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विरोधी राजनीतिक पार्टियां और संगठन एकजुट होकर मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और जनविश्वास को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता सच्चाई को भली-भांति समझती है और ऐसे षड्यंत्र कभी सफल नहीं होंगे।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय गौरक्षा सेना और उसका अल्पसंख्यक मोर्चा पूरी मजबूती के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश के विकास, सुरक्षा और सुशासन को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम फैलाने की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।अंत में शाहनवाज़ साबरी ने संगठन के कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे सत्य, राष्ट्रहित और सामाजिक सौहार्द के पक्ष में अपनी आवाज़ बुलंद करते रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular