Homeउत्तर प्रदेशमढ़ीनाथ में सनसनीखेज हमला: 19 वर्षीय युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार,...

मढ़ीनाथ में सनसनीखेज हमला: 19 वर्षीय युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बरेली | दैन‍िक विचार न्यूज़ | सै.हैदर उस्मान

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में रविवार रात एक 19 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे युवक को चार युवकों ने घेरकर चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यूफिट जिम के पास घेरकर किया हमलाजानकारी के अनुसार, शांति विहार निवासी पप्पू शर्मा का 19 वर्षीय बेटा कमल शर्मा रविवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच मढ़ीनाथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह यूफिट जिम के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने उसे चारों ओर से घेर लिया।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बिना किसी बहस के उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमला इतना अचानक था कि कमल को संभलने का मौका तक नहीं मिला।पेट और चेहरे पर गंभीर वारहमले में कमल शर्मा के पेट, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के मौके पर जुटने से पहले ही आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।खून से लथपथ हालत में पड़े युवक को उसके बड़े भाई श्याम शर्मा ने एक दोस्त की मदद से मोटरसाइकिल पर बैठाकर तत्काल रामगंगा अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है।चार आरोपी नामजद, पुरानी रंजिश की आशंकापीड़ित पक्ष की तहरीर पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद किया है। इनमेंसाहिल मिश्रा (निवासी राकेश नगर)शिवा पाठक (निवासी मढ़ीनाथ)सन्नी (निवासी शांति विहार)वरुण (निवासी शांति विहार)शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या वर्चस्व को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।इलाके में दहशत, पुलिस की दबिश जारीघटना के बाद मढ़ीनाथ और शांति विहार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सुभाषनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular