Homeउत्तर प्रदेशबरेली में बड़ी चोरी: होटल डिप्लोमेट के लॉकर से 4 लाख रुपये...

बरेली में बड़ी चोरी: होटल डिप्लोमेट के लॉकर से 4 लाख रुपये गायब, CCTV बंद होने से कर्मचारी पर शक गहराया

बरेली | दैन‍िक विचार न्यूज़ | हर खबर सच के साथ

बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल डिप्लोमेट में करीब 4 लाख रुपये की बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। होटल के अकाउंट विभाग के लॉकर से लाखों की नकदी गायब होने के बाद प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह घटना लगभग एक सप्ताह पहले की है, जिसकी शिकायत अब पुलिस को दी गई है।23 जनवरी को रखे थे साढ़े चार लाख रुपयेहोटल प्रबंधन के अनुसार, 23 जनवरी को अकाउंट विभाग के लॉकर में करीब साढ़े चार लाख रुपये सुरक्षित रखे गए थे। लेकिन 25 जनवरी की शाम जब लॉकर खोला गया तो उसमें केवल 50 हजार रुपये ही मिले। करीब चार लाख रुपये की कमी देखकर होटल प्रशासन के होश उड़ गए।पहले आंतरिक जांच, फिर पुलिस को सूचनानकदी गायब होने के बाद होटल प्रबंधन ने पहले अपने स्तर पर कर्मचारियों से पूछताछ की और रिकॉर्ड खंगाले, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद होटल निदेशक की ओर से कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। कार्रवाई में देरी को लेकर एसपी सिटी को भी पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी गई।CCTV कैमरे बंद, संदेह और गहरारविवार शाम पुलिस टीम होटल पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि होटल बिहारीपुर चौकी क्षेत्र में आता है, लेकिन जांच की जिम्मेदारी मठ चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर को सौंपी गई है। पुलिस ने होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की और कर्मचारियों से पूछताछ की।जांच के दौरान यह सामने आया कि जिस समय नकदी गायब हुई, उस दौरान कुछ समय के लिए CCTV कैमरे बंद थे। इसी दौरान एक कर्मचारी की संदिग्ध गतिविधि भी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने संबंधित कर्मचारी को चौकी बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।हर पहलू की हो रही जांचकोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला अकाउंट विभाग से जुड़ा है और हर एंगल से गंभीरता से जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular