Homeउत्तर प्रदेशबरेली में जरूरतमंदों के लिए वरदान बना वेदान BEING ALIVE Charitable Health...

बरेली में जरूरतमंदों के लिए वरदान बना वेदान BEING ALIVE Charitable Health Care Centre

सै.हैदर उस्मान / दैनिक विचार

बरेली। समाज के हर वर्ग तक बेहतर, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से वेदान ग्रुप एवं बीइंग अलाइव फाउंडेशन द्वारा संचालित वेदान BEING ALIVE Charitable Health Care Centre आज बरेली में जनसेवा की मिसाल बन चुका है। यह चैरिटेबल हेल्थ सेंटर खासतौर पर गरीब, जरूरतमंद और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए राहत का केंद्र बनकर उभरा है, जो महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ होते हैं।एक ही छत के नीचे मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाएंइस हेल्थ केयर सेंटर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां विभिन्न बीमारियों के अनुभवी, वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मानसिक रोग, हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, यूरोलॉजी, फेफड़े एवं अस्थमा, डायबिटीज, आयुर्वेद और होम्योपैथी सहित लगभग सभी प्रमुख चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ निर्धारित समय पर मरीजों को परामर्श दे रहे हैं।

इस तरह बरेली में जरूरतमंदों को अब अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि एक ही स्थान पर बहु-विशेषज्ञ (Multi-Speciality) सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।साप्ताहिक डॉक्टर टाइम-टेबल से मरीजों को सुविधामरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेंटर में डॉक्टरों का साप्ताहिक टाइम-टेबल निर्धारित किया गया है, जिससे लोग तय समय पर आकर बिना किसी असुविधा के विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकें।सोमवार: शाम 5 से 6 बजे तक वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. रमजान अली (MBBS, MD, FIPS)मंगलवार: 11 से 12 बजे तक होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. कुलसुम आरा, शाम 5 से 6 बजे तक जनरल फिजिशियन डॉ. एम.ए. अहमद (MD Medicine, KGMU Lucknow)बुधवार: सुबह डॉ. आफताब हुसैन अंसारी (MD Medicine), दोपहर में नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरशद अली, तथा सायं/रात्रि में वरिष्ठ फिजिशियन व ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञबृहस्पतिवार: यूरोसर्जन डॉ. हरीश अंसारी, न्यूरोसर्जन डॉ. कुंदन कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नाजिश रहमान, आयुर्वेदाचार्य डॉ. अंजनी कुमार, दंत चिकित्सक डॉ. सलीक अहमद व डॉ. मोहम्मद असजद रज़ा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनाज़िर इक़बाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ताहिर हुसैन, ऑर्थोपेडिक एवं पल्मोनरी मेडिसिन विशेषज्ञ सहित कई वरिष्ठ डॉक्टरशुक्रवार: गोल्ड मेडलिस्ट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद कलीम, ईएनटी सर्जन डॉ. अबू सईद, ट्रॉमा एवं जनरल सर्जन, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञशनिवार: डायबिटीज एवं फिजिशियन परामर्शरविवार: एसजीपीजीआई लखनऊ से जुड़े वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. फहीम अहमदसेवा भाव से जुड़ी पहलइस चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर की सबसे बड़ी ताकत यहां सेवा भाव से जुड़े डॉक्टर हैं, जो बिना किसी व्यावसायिक उद्देश्य के मानवता की सेवा को प्राथमिकता दे रहे हैं। वेदान ग्रुप और बीइंग अलाइव फाउंडेशन की यह पहल न केवल सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हो रही है।स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और मरीजों ने इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की है और इसे बरेली के लिए एक ऐतिहासिक व प्रेरणादायक पहल बताया है।Being Alive 🤗हर दिल, हर ज़ुबां—अब इलाज हुआ आसान।

RELATED ARTICLES

Most Popular