Homeउत्तर प्रदेशबरेली में चाइनीज मांझे पर पुलिस का एक्शन: एसपी सिटी मानुष पारीक...

बरेली में चाइनीज मांझे पर पुलिस का एक्शन: एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में बाकरगंज में छापेमारी

सै.हैदर उस्मान : दैनिक विचार

बरेली। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से लगातार हो रही घटनाओं के बाद बरेली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरेली में भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में थाना किला क्षेत्र के बाकरगंज बाजार में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी कर जांच की। इस दौरान ऐसे दुकानदारों को चिन्हित किया गया जो प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे चाइनीज मांझा बेच रहे थे।“किसी को नहीं मिलेगी राहत”निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने स्पष्ट कहा कि जानलेवा चाइनीज मांझा बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और नियमित रूप से बाजारों की निगरानी की जाए।अभियान में एएसपी सोनाली मिश्रा और थाना किला प्रभारी सुभाष कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में प्रतिबंधित मांझा बिक्री करते पाए गए तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सीएम का स्पष्ट संदेशहाल ही में लखनऊ में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अब ऐसी मौतों को दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या की श्रेणी में लिया जाएगा और दोषियों पर उसी अनुसार कार्रवाई होगी।जनता की सुरक्षा प्राथमिकतासरकारी आंकड़ों के अनुसार, बीते एक वर्ष में प्रदेश में चाइनीज मांझे से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद इसकी अवैध बिक्री चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में बरेली पुलिस की यह कार्रवाई जनहित में अहम मानी जा रही है।एसपी सिटी मानुष पारीक ने मीडिया को बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और आम जनता की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

i

RELATED ARTICLES

Most Popular