Homeउत्तर प्रदेशफरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक...

फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर..

बरेली से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आकस्मिक निधन हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली के सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री की एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान अचानक विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया।मौके पर मौजूद अधिकारियों और सहयोगियों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।इस दुखद घटना की खबर मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।सबसे भावुक कर देने वाला पहलू यह है कि कल ही डॉ. श्याम बिहारी लाल ने अपना जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के ठीक अगले दिन उनके अचानक निधन की खबर से परिवार, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।डॉ. श्याम बिहारी लाल एक सरल, मिलनसार और जनसेवा के लिए समर्पित नेता के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन को क्षेत्र और प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।इस समय उनके आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ रही है और हर आंख नम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular