Homeउत्तर प्रदेशपीलीभीत में विकास की नई पहल: ‘Speedship Logistic’ का भव्य उद्घाटन

पीलीभीत में विकास की नई पहल: ‘Speedship Logistic’ का भव्य उद्घाटन

संजय सिंह गंगवार, राज्य मंत्री गन्ना एवं चीनी मिल, ने आज पीलीभीत स्थित सिटी पैलेस में मुजाहिद अली जी के नवीन प्रोजेक्ट ‘Speedship Logistic’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

सै.हैदर उस्मान : दैनिक विचार

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं सम्मान समारोह से हुई, जिसके बाद मंत्री संजय सिंह गंगवार ने फीता काटकर परियोजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस नई पहल का स्वागत किया।अपने संबोधन में मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि प्रदेश में व्यापार और उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘Speedship Logistic’ जैसे आधुनिक प्रोजेक्ट न केवल व्यापारिक गतिविधियों को गति देंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगे। उन्होंने मुजाहिद अली जी के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जिले के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।मुजाहिद अली जी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में तेज, सुरक्षित एवं भरोसेमंद लॉजिस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रोजेक्ट व्यापारियों और आम जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।उद्घाटन के पश्चात मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।मुजाहिद अली जी एवं उनके समस्त परिवार को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular