गौ सेवा को देखते हुए जल्द मिल सकती है विभाग में बड़ी जिम्मेदारी – राजभर

लखनऊ।राजधानी लखनऊ में आज एक विशेष शिष्टाचार भेंट के दौरान पशुधन विकास सदस्य श्री नारायण राजभर ने भारतीय गौरक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री शाहनवाज़ साबरी को अपने लखनऊ स्थित आवास पर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें गौ माता की निरंतर, निस्वार्थ सेवा और पशुधन संरक्षण के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया।इस अवसर पर श्री नारायण राजभर ने श्री साबरी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में गौ सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा,“शाहनवाज़ साबरी जिस निष्ठा, आस्था और समर्पण के साथ लगातार गौ माता की सेवा कर रहे हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे सेवाभावी लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए।”जल्द मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारीमुलाकात के दौरान पशुधन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। श्री नारायण राजभर ने शाहनवाज़ साबरी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी योग्यता, अनुभव और गौ सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए शीघ्र ही उन्हें विभाग में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।उन्होंने कहा कि पशुधन विकास विभाग को साबरी जैसे कर्मठ और समर्पित व्यक्तियों की आवश्यकता है, जिससे पशुधन संरक्षण और विकास के कार्यों को और अधिक गति मिल सके।सेवा जारी रखने का संकल्पइस सम्मान और आश्वासन पर श्री शाहनवाज़ साबरी ने श्री नारायण राजभर का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ गौ माता की सेवा एवं पशुधन संरक्षण के कार्यों में जुटे रहेंगे।इस अवसर पर श्री साबरी के कई समर्थक और शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।
