Homeउत्तर प्रदेशपति व देवर ने की महिला की बेरहमी से पिटाई, गंभीर हालत...

पति व देवर ने की महिला की बेरहमी से पिटाई, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

सै.हैदर उस्मान : दैनिक विचार

बरेली | Dainik Vichar News थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव नंदगांव में घरेलू हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय महिला को उसके पति और देवर ने मिलकर बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।पीड़िता ललिता पत्नी प्रेमराज को परिजनों की मदद से पहले मझगांवा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।ललिता ने बताया कि उसके पहले पति हीरालाल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसका विवाह तहेरे जेठ प्रेमराज से करा दिया था। आरोप है कि प्रेमराज शराब का आदी है और कोई काम-धंधा नहीं करता। वह रोजाना गांव के लोगों के साथ बैठकर शराब पीता रहता है।घटना वाले दिन भी प्रेमराज शराब के नशे में था। जब ललिता ने उसे शराब पीने से मना किया और काम करने को कहा तो वह आग-बबूला हो गया। इसी दौरान प्रेमराज और उसके देवर अतवारी ने मिलकर ललिता की डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular