Homeउत्तर प्रदेशडॉ. विमल भारद्वाज बने यूपी आईएमए के संयुक्त सचिव, बरेली को मिला...

डॉ. विमल भारद्वाज बने यूपी आईएमए के संयुक्त सचिव, बरेली को मिला गौरव

रिपोर्ट /मलिक राजपूत

बरेली। नाथ नगरी बरेली के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए समर्पित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विमल कुमार भारद्वाज को भारतीय चिकित्सा संघ उत्तर प्रदेश (IMA UP) का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में सौंपी गई है, जिससे न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान बढ़ा है बल्कि पूरे बरेली एवं आसपास के चिकित्सा समुदाय में खुशी की लहर है।डॉ. विमल भारद्वाज वर्तमान में मेडिसिटी और वेदांता अस्पताल के निदेशक भी हैं। उन्हें यह नियुक्ति पत्र 22 जनवरी को जारी किया गया था, जो अब आधिकारिक रूप से उन्हें प्राप्त हुआ है।स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और चिकित्सकों के बीच समन्वय पर रहेगा फोकस अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. भारद्वाज ने कहा कि यह नई जिम्मेदारी उन्हें और अधिक सक्रिय और उत्तरदायी बनाएगी। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना ही नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश के सभी चिकित्सकों के बीच सहयोग, प्रशिक्षण और पेशेवर समन्वय को भी मजबूत करना है।डॉ. भारद्वाज ने स्थानीय जनता एवं स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस पद के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, नए चिकित्सा कार्यक्रमों और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए निरंतर कार्य करेंगे।चिकित्सा जगत में खुशी की लहर उनकी इस नियुक्ति को बरेली के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular