
सै.हैदर उस्मान / दैनिक विचार
बरेली। चोरी की बैटरियों की बरामदगी के दौरान एसओजी टीम पर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर के पास गुरुवार रात चोरों और उनके साथियों ने पुलिस टीम पर अचानक धावा बोल दिया। हमले में एसओजी के सिपाही मधुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।चोरी की बैटरियों की सूचना पर पहुंची थी एसओजी टीमपुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक साइट पर खड़े पांच डंपरों से महंगी बैटरियां चोरी हो गई थीं। मामले के खुलासे के लिए एसओजी और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। गुरुवार रात सूचना मिली कि चोरी की बैटरियां एक वाहन में लादकर ले जाई जा रही हैं। इस पर एसओजी-2 प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पदारथपुर के पास संदिग्ध वाहन की घेराबंदी कर ली।वाहन से उतरकर भागे आरोपी, पीछा करने पर हमलापुलिस की घेराबंदी होते ही वाहन में सवार दोनों आरोपी उतरकर भागने लगे। एक आरोपी नाले की ओर भागा, जिसे सिपाही मधुर ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसी दौरान सड़क पर वाहन खड़ा होने से जाम लग गया। जाम में फंसे एक डंपर चालक ने पुलिस से अभद्रता शुरू कर दी और पास ही मंदिर पर बैठे अपने साथियों को बुला लिया।मंदिर पर बैठे दबंगों ने किया पुलिस पर हमलाडंपर चालक के इशारे पर मंदिर पर बैठे दबंग मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सिपाही से पिस्टल छीनने की कोशिश की और लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।भारी पुलिस बल पहुंचा, छह आरोपी गिरफ्तारघटना की सूचना मिलते ही बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला और आसपास की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।एसएसपी का बयानएसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस टीम पर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चोरी की बैटरियों के पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।
