Homeउत्तर प्रदेशईवीएम, चुनाव आयोग और एसआईआर पर झूठ फैलाकर राजनीति कर रही सपा...

ईवीएम, चुनाव आयोग और एसआईआर पर झूठ फैलाकर राजनीति कर रही सपा : प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर

बरेली | Dainik Vichar News

दो दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और दोहरे मापदंडों पर आधारित है। जब भी चुनावी नतीजे उनके पक्ष में नहीं आते, वे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगते हैं।प्रभारी मंत्री ने कहा कि सपा पहले एसआईआर का खुलकर विरोध करती रही, इसके बाद चुनाव आयोग को भी घसीटने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा जानबूझकर जनता के बीच भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना सपा की आदत बन चुकी है। ईवीएम पर दोहरा रवैया उजागरजेपीएस राठौर ने कहा कि 2024 के चुनाव में जब सपा को जीत मिली, तब ईवीएम पूरी तरह सही थी, लेकिन हार की स्थिति में वही ईवीएम दोषी ठहरा दी जाती है। यह सपा की अवसरवादी राजनीति और सत्ता की भूख को दर्शाता है। 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकारप्रभारी मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब सपा की सच्चाई समझ चुकी है। कानून व्यवस्था, विकास और सुशासन के मुद्दों पर जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकातरविवार को बरेली पहुंचने के बाद प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने दिवंगत फरीदपुर विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के शक्ति नगर स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत नेता के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशासनिक बैठक में विकास कार्यों की समीक्षासर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने विकास भवन में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक कर सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular