Homeउत्तर प्रदेशइन्वर्टिस विश्वविद्यालय में 12वां दीक्षा समारोह संपन्न

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में 12वां दीक्षा समारोह संपन्न

सुष्मिता सेन और संजय मिश्रा को मिली मानद डॉक्टरेट उपाधि

सै. हैदर अली/ दैनिक विचार

बरेली।इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में शनिवार को 12वें दीक्षा समारोह का आयोजन भव्यता, शैक्षणिक गरिमा और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ किया गया। इस अवसर पर हजारों छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह की खास बात यह रही कि बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा को कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।बॉलीवुड सितारों से सजा मंचदीक्षा समारोह में सुष्मिता सेन और संजय मिश्रा की मौजूदगी से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। मंच से परिचय कराते हुए बताया गया कि सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत को वैश्विक पहचान दिलाई और महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल पेश की। वहीं संजय मिश्रा ने अपनी बहुआयामी अभिनय प्रतिभा और प्रभावशाली किरदारों के माध्यम से भारतीय सिनेमा में विशिष्ट स्थान बनाया।कार्यक्रम में आमंत्रित कमेंटेटर नवजोत सिंह सिधू फ्लाइट में देरी के कारण दोपहर तक समारोह में नहीं पहुंच सके।हजारों विद्यार्थियों को मिली डिग्रियांविश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. उमेश गौतम एवं प्रतिकुलाधिपति पार्थ गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के सफल विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। अपने प्रिय कलाकारों के साथ मंच साझा कर डिग्री प्राप्त करना विद्यार्थियों के लिए यादगार पल बन गया।प्रेरणा और सम्मान का संगमविश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। दीक्षा समारोह शिक्षा, सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक बनकर सभी के लिए अविस्मरणीय रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular