
बरेली। खुद को कानून से ऊपर समझने वाला विवादित बसपा नेता तौफीक प्रधान आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। इंस्पेक्टर से खुलेआम अभद्रता और धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने तौफीक प्रधान के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।धमकी भरा ऑडियो बना कार्रवाई की वजहबताया जाता है कि तौफीक प्रधान खुद को “नेताजी” कहलवाकर इलाके में रौब झाड़ता था और बहुजन समाज पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जाता है। हाल ही में उसका एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बारादरी इंस्पेक्टर से अभद्र भाषा और धमकी भरे लहजे में बात करता सुनाई दिया था। इसी मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया।कमर में तमंचा, मौके पर दिखी अकड़मंगलवार दोपहर करीब 11:45 बजे जगतपुर चौकी क्षेत्र के पशुपति बिहार कॉलोनी में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान अलाव ताप रहे लोगों के बीच मौजूद तौफीक प्रधान पुलिस से उलझ पड़ा और बदतमीजी करने लगा। शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जींस की कमर से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर बारादरी थाने भेज दिया। थाने पहुंचते ही उसकी दबंगई ठंडी पड़ गई और वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया।पुलिस का सख्त संदेशपुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
