Homeउत्तर प्रदेशआईटी सेक्टर की नौकरी छोड़ चुना शूटिंग का करियर, मंतशा फातिमा ने...

आईटी सेक्टर की नौकरी छोड़ चुना शूटिंग का करियर, मंतशा फातिमा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बढ़ाया बरेली का मान

सै.हैदर उस्मान

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के पुराने शहर की रहने वाली मंतशा फातिमा ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मुकाम दूर नहीं। 1 जनवरी से 6 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मंतशा ने बरेली का नाम रोशन किया है।मंतशा थाना बारादरी क्षेत्र के पुराने शहर इलाके की निवासी हैं। उनके पिता मुशाहिद हुसैन उत्तर प्रदेश रोडवेज से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जबकि माता शबनम गृहिणी हैं। मंतशा ने एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में आईटी सेक्टर में नौकरी भी की, लेकिन मन में कुछ बड़ा करने का जज़्बा था। बचपन से ही उन्हें शूटिंग का शौक था और वे अपने पिता से खिलौना गन मंगवाया करती थीं।बेटी की रुचि को देखते हुए पिता ने पूरा सहयोग दिया और गुरु सलमान के निर्देशन में मंतशा ने शूटिंग की नियमित ट्रेनिंग शुरू की। कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर मंतशा पहले भी कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी हैं और अब राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर चुकी हैं।मंतशा का कहना है कि वे चाहती हैं कि शहर की अन्य बेटियां भी आगे आएं और खेल के क्षेत्र में अपना और देश का नाम रोशन करें। उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेना है, जिसकी तैयारी वे अभी से कर रही हैं।मंतशा की इस उपलब्धि पर परिवार, प्रशिक्षकों और शहरवासियों में खुशी का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular